हरदोई में संवारे जाएंगे पुराने कूंए, नगर पालिका पिहानी देगी नया रूप, विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

1 min read

कुआं पर अवैध कबजेदारों पर होगी कार्रवाई-ईओ अमित कुमार सिंह

अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कर्मचारी को पुराने कुओं के जीर्णोद्धार के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है।सत्यापन के बाद व्यापक स्तर पर सफाई और रख-रखाव का अभियान चलाया जाएगा।
नगर पालिका परिषद कस्बे के दशकों पुराने कुओं की सुध लेने जा रही है। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने इन पुरानों कुओं का जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कुओं का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। साथ ही रख रखाव के जरिए इन्हें फिर से पुनर्जीवित किया जाएगा।
प्राचीनकाल से कुएं गांवों से लेकर शहरों में तक मीठे और साफ पानी के स्रोत रहे हैं। इनका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी रहा है। कई जगह कुएं ऐतिहासिक घटनाओं के गवाह हैं। लेकिन समय के साथ जलापूर्ति की व्यवस्था बदलने से कुओं का उपयोग घटता चला गया। वर्तमान में कई जगह कुएं अतिक्रमण या उपेक्षा के शिकार हो चुके हैं। लेकिन अब नगर पालिकाएक बार फिर कुओं का रख-रखाव करने जा रही है। इसके लिए कुओं की व्यापक सफाई करते हुए इन्हें पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए हैं।
अधिशासी अधिकारी ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कहा अपने नौलों धारों को पूजने की परंपरा रही है। नगर पालिका इसी क्रम में कुओं को संरक्षित करने का अभियान शुरू करने जा रही है।कुएं हमारी सभ्यता के अहम अंग रहे हैं। कई प्राचीन कुएं हैं। हमारा प्रयास है कि इन्हें फिर से प्रयोग में लाया जाए, इससे जल संरक्षण के प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्वच्छ जल के प्राकृतिक स्रोत भी संरक्षित हो सकेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours