पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन गोण्डा में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शांति व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए

1 min read

खबर उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले से हैं

विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा के क्वार्टर गार्द पर विभागीय उपकरणों, शस्त्रों एवं औजारों की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से पूजा-अर्चना एवं हवन सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त कर विभागीय कार्यों में दक्षता, उपकरणों के सुचारू संचालन तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था की सतत स्थापना हेतु प्रार्थना की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के देवता हैं, जिनके आशीर्वाद से ही कार्यों में अनुशासन व सफलता प्राप्त होती है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी को उपकरणों के नियमित रखरखाव, सुरक्षा एवं सावधानीपूर्वक उपयोग के निर्देश दिए तथा आगामी त्यौहारों व आयोजनों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क रहने का आह्वान किया। पूजन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी करनैलगंज/लाइन श्री अभिषेक दवाच्या, प्रतिसार निरीक्षक तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दी गईं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours