पेड़ कटान में लापरवाही से बड़ा हादसा, दो युवक गंभीर घायल

1 min read

तिलहर/शाहजहांपुर
थाना तिलहर क्षेत्र में सड़क किनारे यूकेलिप्टस का पेड़ काटते समय लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। अचानक पेड़ सड़क से गुजर रहे दो युवकों पर गिर पड़ा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ढकिया रघा के पास गर्रा नदी के पुल के समीप कुछ लोग सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान पेड़ अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रहे अंकुश पुत्र स्वर्गीय मटरू, निवासी ग्राम ढकिया रघा, थाना तिलहर और उसके साथी विशाल पुत्र बुधपाल पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours