फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद अंकुर लाठर ने संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार, आदर्श और सिद्धांत आज भी समाज को समानता, सामाजिक समरसता और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
फर्रुखाबाद से तस्वीर न्यूज़ के लिए रिपोर्ट।


+ There are no comments
Add yours