सरजू देवी माता प्रसाद इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ विद्यालय का 34वां स्थापना दिवस भी बेहद धूमधाम से मनाया गया

1 min read

​देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। इसी कड़ी में उन्नाव के असोहा ब्लॉक स्थित बैगाँव से देशभक्ति और उल्लास की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। बैगाँव के सरजू देवी माता प्रसाद इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ विद्यालय का 34वां स्थापना दिवस भी बेहद धूमधाम से मनाया गया। पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। आइए देखते हैं इस भव्य आयोजन की एक झलक। हरिकृष्ण शुक्ल के साथ
बैगाँव का सरजू देवी माता प्रसाद इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: कालीन प्रार्थना और राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद छात्र वैभव ने सभी को राष्ट्रीय प्रतिज्ञा दिलाई।
​विद्यालय के प्रबंधक श्री शिव प्रसाद जी ने अपने अनुज जगदीश प्रसाद और प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम की मौजूदगी में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया। इसके बाद संस्थापकों की प्रतिमाओं और विद्या की देवी माँ सरस्वती की वंदना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
इस भव्य समारोह की अध्यक्षता श्री राधेलाल विमल जी ने की, जबकि मंच का ओजस्वी संचालन उप-प्रधानाचार्य हरिकृष्ण शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक डॉ. रामशंकर भारती और पूर्व छात्र एडवोकेट सरोज भारती ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
​कार्यक्रम में धर्मेन्द्र यादव, प्रधान मनोज पाल, अनिल चौधरी और पत्रकार अनूप अवस्थी समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस सफल आयोजन के पीछे श्रवण कुमार, कुलदीप मोहन त्रिवेदी ,प्रदीपचन्द्र, कृष्णगोपाल द्विवेदी , कु दिव्या, कु अंजली, अविनाश कुशवाहा, शिवा शर्मा, वरिष्ठ लिपिक राकेश कुमार अवस्थी, परिचारिका आशा विमल, परिचारक शिवकुमार, परिचारक राजकुमार उर्फ वकील, रामसहारे , सहित विद्यालय के पूरे स्टाफ की कड़ी मेहनत रही। सबसे खास बात यह रही कि कक्षा 11 और 12 के छात्रों ने वालंटियर बनकर कार्यक्रम में जो अनुशासन बनाए रखा, वह वाकई काबिले तारीफ था। देशभक्ति से ओत-प्रोत यह ऐतिहासिक कार्यक्रम बैगाँव वासियों के लिए एक यादगार पल बन गया।
​तमाम ऐसी ही सकारात्मक और बड़ी खबरों के लिए बने रहिए तस्वीर न्यूज चैनल के साथ। अगर आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। जय हिंद!

संवाददाता:-हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव की खास रिपोर्ट

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours