मथुरा जंक्शन की हालत खराब: प्रतीक्षालय मे आवारा कुत्तो का डेरा,यात्री परेशान, सफाई व्यवस्था भी चरमराई।

0 min read

तस्वीर न्यूज
रिपोर्टर राजीव सिंघल
मथुरा

मथुरा के जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रशासन की लापरवाही देखने को मिल रही है।यात्रीयो के मध्य श्वान सोते हुए दिखाई दे रहा है। जिससे यात्रीयो को भी खतरा नजर आ रहा है।और रेलवे स्टेशन पर गंदगी अम्बार लगा हुआ है।मथुरा के रेलवे जंक्शन पर भले ही रेल प्रशासन सफाई और यात्रीयो की सुरक्षा को लेकर लाख दावे कर रहा हो लेकिन वहा की तस्वीर कुछ और वयां कर रही है। तस्वीर मे साफ तौर पर देख सकते है।कि किस प्रकार से रेलवे जंक्शन पर गंदगी का अम्बार लगा है। वही यात्रीयो के प्रतीक्षालय मे आवारा श्वान सोते हुए नजर आ रहे है।यह जंगली श्रान कभी भी किसी भी यात्री को अपना शिकार बना सकते है।जिसमे यात्री भी इनसे भयभीत है। लेकिन इस ओर रेलवे प्रशासन का कोई ध्यान नही है। जब इस मामले मे यात्रीयो से बातचीत की गई तो उनका कहना है। कि यह रेल प्रशासन की घोर लापरवाही है। यात्रीयो का कहना है।कि यहां जब हम लोग खाना खाते है, तो यह कुत्ते यहा पर आ जाते है।और झपटा मार कर उनके खाने को छीन कर ले जाते है। रेल प्रशासन के कर्मचारी सफाई पर ध्यान नही दे रहे है। और यात्रीयो के बीच मे डॉग भी बैठे हुए है।जो खाने पीने की चीज पर मुंह मार कर चले जाते है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours