उत्तर प्रदेश के कौशांबी के मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई. सऊदी अरब से लौट कर आए पति ने घर में तालाबंदी देख उसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला कि पत्नी रिश्तेदार के युवक के साथ फतेहपुर चली गई है. युवक ने पुलिस में पत्नी पर 2 लाख की नकदी सहित लाखों के जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है. युवक के अनुसार, पति को फोन करके पत्नी ने कहा था कि तुम जल्दी चले आओ नहीं तो मैं किसी के साथ चली जाऊंगी. पुलिस ने युवक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.


+ There are no comments
Add yours