तिलहर/शाहजहांपुर
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के राजेंद्र सिंह यादव को प्रदेश सचिव बनाया गया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव के द्वारा राजेंद्र सिंह यादव को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। यादव महासभा का विस्तार करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई यह बैठक झब्बू सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य तिलहर के आवास पर संपन्न हुई। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक में यह सुनिश्चित किया कि राजेंद्र सिंह यादव को प्रांतीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजेंद्र सिंह यादव को प्रांतीय सचिव बनाये जाने पर यादव महासभा के सदस्यों ने झब्बू सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य के आवास पर फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। अखिल भारतवर्ष यादव महासभा उत्तर प्रदेश की बैठक के दौरान झब्बू सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य तिलहर,विजयपाल सिंह ,सुरेश सिंह, मनोज सिंह, ओमवीर सिंह यादव, जयवीर, राजवीर सिंह, अंकित सिंह, सुखदेव सिंह यादव,पवन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव


+ There are no comments
Add yours