शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान ने मनाया गया वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया।

1 min read


वन महोत्सव भारत में प्रतिवर्ष 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जाने वाला एक वार्षिक वृक्षारोपण उत्सव है।
वन महोत्सव भारत सरकार द्वारा वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रति वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाने .
क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री राजेश कुमार जी, वन दरोगा श्री शैलेश कुमार जी. वन रक्षक श्री शिवेंद्र प्रताप,
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री सुतीक्षण श्रीवास्तव,
एन सी सी सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा, सन्तोष शर्मा, ममता सिंह ,लक्ष्मी गंगवार, विकास श्रीवास्तव, मनीष गौर
ने मिल कर अलग अलग पेड़ पौधे लगाये , और उनकी देखभाल करने की प्रतिज्ञा ली.
वन क्षेत्राधिकारी द्वारा पर्यावरण के बारे बताया कि वृक्ष हमारे मित्र हैं इनका संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। इस विषय पर सविस्तार प्रकाश डालते हुए इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने बताया कि आज के समय में यदि शुद्व वातावरण में सांस लेना है तो प्रत्येक मनुष्य का नैतिक दायित्व है कि वह प्राकृतिक सन्तुलन को ध्यान में रखते हुए कार्य करे एवं 5-5 पेड अवश्य लगाये. हम सभी को पेड़ों के अस्तित्व को बचाने की शपथ लेनी होगी, जिससे हम अपना पर्यावरण सुरक्षित रख सकें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours