कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमर ख़ुर्शीद ने समोदिया-कम्पिल में आयशा क्रिकेट टूर्नामेंट का किया भव्य उद्घाटन

1 min read


कम्पिल/फर्रुखाबाद। क्षेत्र के ग्राम समोदिया-कम्पिल में आयोजित आयशा क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमर ख़ुर्शीद ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण एवं युवा मौजूद रहे।
इस अवसर पर उमर ख़ुर्शीद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उनके संबोधन पर उपस्थित खिलाड़ियों और दर्शकों ने तालियों के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जुनैद मम्मा सहित उमर ख़ुर्शीद की टीम के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए टूर्नामेंट को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours