बारिश बनी आफ़त, रोहिणी में निमार्णाधीन इमारत ढही, मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका

रिपोर्टर नरेश शर्मा
रोहिणी दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 मे भारी बारिश के बीच एक निमार्णाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुच गया
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मलबे के नीचे कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है हालांकि, अभी तक के हताहत होने या फंसे लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को चार गाड़ियां, पुलिस और अन्य बचाव एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव दल मलवा हटाने और संभावित रूप से फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए है प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की है
इमारत गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है प्रशासन का कहना है कि राहत एवं बचाव अभियान पूरा होने के बाद पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी फिलहाल सभी की निगाहें राहत कार्य पर टिकी हुई और सुरक्षित बचाव की उम्मीद की जा रही है

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours