शमशाबाद। शाहजहांपुर जनपद से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगों से भरी एक पिकअप मंगलवार को ढाईघाट-शमशाबाद मार्ग पर मोनी बाबा आश्रम के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में पलट गई। हादसे में लगभग दर्जनभर लोग घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया तथा डायल-112 और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
पिकअप चालक इंद्रजीत ने बताया कि वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।


+ There are no comments
Add yours