गरीबों के राशन पर डाका! जांच में भारी गड़बड़ी, उचित दर विक्रेता पर FIR

0 min read

राजेपुर/फर्रुखाबाद। गरीबों के हक के राशन में अनियमितता और कथित कालाबाजारी के मामले में जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शेराखार गोटिया में उचित दर की दुकान की जांच के दौरान खाद्यान्न के वितरण और स्टॉक में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद विभाग ने उचित दर विक्रेता जगपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच के दौरान 51.80 कुंतल गेहूं, 85.994 कुंतल चावल, 18.96 कुंतल मक्का और 39.60 कुंतल बाजरा समेत अन्य खाद्यान्न के वितरण में गड़बड़ी पाए जाने की बात सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अनिल यादव के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक नितेश नायक ने जांच की।

जांच के बाद उचित दर विक्रेता जगपाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत थाना राजेपुर में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है।

विभाग की इस कार्रवाई से राशन वितरण व्यवस्था में अनियमितता करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पात्र लाभार्थियों के हिस्से के खाद्यान्न में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कालाबाजारी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की कार्रवाई से साफ संदेश है कि गरीबों के निवाले से खिलवाड़ करने वालों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours