नमस्कार, आप देख रहे हैं तस्वीर न्यूज़ और मैं हूं फ़ैज़ल खान।
कायमगंज से इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जहां प्रमुख समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुनैद मम्मा और उमर खुर्शीद की टीम लगातार जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर रही है।
जी हां, कायमगंज क्षेत्र में खराब पड़े नलों को खोज-खोजकर उनकी मरम्मत कराने का कार्य लगातार जारी है। टीम का प्रयास है कि लोगों को पेयजल से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सके और खराब पड़े नलों को दोबारा चालू कराया जा सके।
वहीं, अगर जुनैद मम्मा की समाजसेवा की बात करें, तो वह नल मरम्मत से लेकर नाली निर्माण और पुलिया निर्माण जैसे कार्यों के जरिए क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में जुटे हुए हैं।
जुनैद मम्मा और उमर खुर्शीद की टीम लगातार लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयास करती नजर आ रही है। इसी सक्रियता के चलते क्षेत्र के युवाओं और बुजुर्गों के बीच भी उनकी चर्चा हो रही है।
अब देखना यह होगा कि समाजसेवा के इस अभियान के जरिए क्षेत्र के लोगों को आने वाले दिनों में कितनी राहत मिलती है।
फिलहाल, कायमगंज में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर नलों की मरम्मत का यह अभियान लगातार जारी है।
तस्वीर न्यूज़ के लिए फ़ैज़ल खान।
तस्वीर न्यूज़ — आपकी आवाज़।


+ There are no comments
Add yours