मानव जीवन कल्याण समिति ने सामाजिक समस्या को लेकर तिलहर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0 min read


तिलहर/ शाहजहांपुर
तिलहर में मानव जीवन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पप्पू शर्मा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नेशनल हाईवे स्थित कच्छीयानी खेड़ा हनुमान मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे दर्शन और हनुमान चालीसा पाठ के लिए आते हैं। भारी भीड़ के बावजूद वहां सुलभ शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे विशेषकर महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
समिति ने मांग की कि मंदिर परिसर में नगर पालिका परिषद तिलहर द्वारा शीघ्र सुलभ शौचालय की व्यवस्था कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार (पप्पू शर्मा), महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रकांता त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष गौरव सक्सेना, विवेक शर्मा, सुबोध सक्सेना एड, पवनकांत शर्मा एड, इशिका शर्मा एडवोकेट, माया देवी रस्तोगी, शैलेंद्र मोहन मिश्रा एड, जितेंद्र सिंह एड, अखिलेश कुमार गंगवार, सुशांत मिश्रा, राजेश,संजीव कुमार सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours