उन्नाव/पुरवा: जनपद के पासा खेड़ा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन, फाग समारोह, प्रतिभा सम्मान एवं प्रीतिभोज का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राजनीति, शिक्षा और पत्रकारिता जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत कर समारोह की गरिमा बढ़ाई।
प्रमुख आयोजक और अतिथि
क्षेत्र पंचायत सदस्य बिट्टन शुक्ला, उनके प्रतिनिधि प्रत्याशी राजा शुक्ला और कम्पोजिट पासा खेड़ा के प्रधानाध्यापक संतोषी नंदन शुक्ल के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में शामिल रहे:
राजनीतिक नेतृत्व: पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोवर्धन पटेल, हिंदुस्तान जिला ब्यूरो, पूर्व चेयरमैन पुरवा योगेंद्र द्विवेदी, अरुण कुमार दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह यादव जी , पुरवा चेयरमैन रेनू गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि मोहन काका, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दीपांशु चौधरी और नेता रामखेलावन।
विशिष्ट अतिथि: गौरवेन्द्र अवस्थी, विक्रम सिंह, विनोद द्विवेदी, रोहित शुक्ल, कृष्ण कुमार द्विवेदी सहित अन्य क्षेत्रवासी।
मीडिया जगत की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में मीडिया जगत से जुड़े प्रमुख चेहरों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें शामिल थे:
वरिष्ठ पत्रकार सलाहकार सम्पादक हरिकृष्ण शुक्ल ,मण्डल ब्यूरो चीफ हिमांशू शुक्ल, मण्डल क्राइम रिपोर्टर प्रिंशु शुक्ल और मण्डल संवाददाता अखिलेन्द्र तिवारी।
ब्यूरो चीफ उन्नाव देवा (देवेन्द्र सिंह), राष्ट्रीय सहारा से छज्जा दीक्षित और जिला क्राइम उन्नाव उदयपाल।
सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आकर्षण
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध आल्हा गायिका नैना गौतम की प्रस्तुति रही, जिन्होंने अपनी गायकी से समां बांध दिया। समारोह के दौरान क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया और अंत में सभी के लिए विशाल प्रीतिभोज का आयोजन हुआ। इसके साथ ही रात्रि में ढोलक पूजन क्षेत्र पंचायत सदस्या बिट्टन शुक्ला ने किया , व अंतिम टीम के सभी गायकों ,व प्रस्तुत कर्ताओं को भी सम्मानित किया गया सहयोगियों, कार्यक्रम में सहयोग कर रहे सभी ग्रामीणो साउंड, लाइट ,टेट की ब्यवस्था देख रहे सभी का हुआ सम्मान
रिपोर्ट :-हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव


+ There are no comments
Add yours