आगरा में एक बार फिर इंसानियत और ईमानदारी की मिसाल देखने को मिली।
ताजमहल का दीदार करने आई तुर्की की एक महिला पर्यटक का करीब 1.25 लाख रुपये कीमत का आईफोन कहीं खो गया। फोन खोने के बाद विदेशी पर्यटक काफी परेशान हो गई और उसे अपने कीमती सामान के मिलने की उम्मीद भी कम नजर आने लगी।
इसी दौरान गोल्फ कोर्ट में चालक का कार्य करने वाले आसिफ अली को वह आईफोन मिला। आसिफ अली ने ईमानदारी का परिचय देते हुए फोन को अपने पास सुरक्षित रखा और तुरंत इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी।
बाद में आगरा पुलिस और ताज सुरक्षा टीम की मदद से वह आईफोन तुर्की नागरिक को सकुशल वापस सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर विदेशी पर्यटक बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने आसिफ अली, आगरा पुलिस तथा ताज सुरक्षा टीम का दिल से आभार व्यक्त किया।
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि ईमानदारी आज भी जिंदा है और ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।


+ There are no comments
Add yours