बुलेरो कार की टक्कर से ई रिक्शा सवार दो महिलाओं की मौत व चार घायल


तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित बुलेरो कार ने सामने से सवारी लेकर आ रहे ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। उसने बैठी सवारियां 15 फीट दूर जा गिरी। हादसे में ई रिक्शा सवार दो महिलाओ की मौके पर ही मौत हो गई व ई रिक्शा चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलो का सीएचसी में उपचार के बाद तीन गंभीर घायल को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद बुलेरो सड़क से लगभग 10 मीटर दूर खेत में भरे पानी में धस गई। चालक फरार हो गया।
शनिवार की शाम कायमगंज अचरा मार्ग पर कायमगंज की ओर आ रही तेज रफ्तार बुलेरो कार चालक ने गांव अलाहदादपुर मोड़ के पास अचरा की ओर जा रहे ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। आसपास के ग्रामीण व राहगीरों की भीड़ लग गई। टक्कर लगने से ई रिक्शा में सवार दो महिलाएं उछलकर लगभग 15 फीट दूर खेत में जा गिरी। हादसे में मेरापुर क्षेत्र के संकिशा निवासी दिनेश की पत्नी सुधा व नबाबगंज क्षेत्र के गांव पिलखना निवासी श्यामवीर सक्सेना की पत्नी देववती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।सुधा की 20 वर्षीय पुत्री लवली, देववती की पौत्री 11 वर्षीय अंशिका, गांव अचरिया निवासी 27 वर्षीय रजत व ई रिक्शा चालक गांव पितौरा निवासी हसीन खान गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। मृत महिलाओं को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। गंभीर घायल अंशिका, रजत व हसीन खान को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भेजा गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours