49वां मासिक सुंदरकांड पाठ बहुत ही भक्तिमय एवं आनंदमय तरीके से संपन्न हुआ

1 min read

श्री बालाजी महाराज की कृपा एवं गुरुदेव महाराज के आशीर्वाद से बालाजी के दीवाने परिवार द्वारा आयोजित 49वां मासिक सुंदरकांड पाठ बहुत ही भक्तिमय एवं आनंदमय तरीके से संपन्न हुआ। बालाजी के दीवाने परिवार की प्रियंका अग्रवाल ने बहुत ही मधुर तरीके से बाबा के सुंदर कांड पाठ को गाकर बाबा को रिझाया एवं मधुर भजनों की श्रृंखला से भक्त भाव विभोर हो उठे। बाबा के दीवाने पियूष अग्रवाल ने उनका बखूबी साथ दिया । इसी कड़ी में सिया शर्मा एवं अन्य श्रद्धालु भी बाबा की सेवा में लग रहे। भारी गर्मी होने के बावजूद भी भक्तों का बाबा के प्रति समर्पण एवं भाव देखने को मिला। सभी भक्तों ने बढ़ चढ़कर श्री बालाजी महाराज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं अपने-अपने भावों से बाबा को रिझाया । बाबा के भक्त पियूष अग्रवाल ने बताया कि श्री बालाजी महाराज के सुंदरकांड पाठ मैं आज भक्तों को बताया गया की श्री गुरु महाराज एवं श्री बालाजी महाराज की प्रेरणा से भक्त बाबा के चरणों में केवल अपने पुष्प एवं भाव लेकर ही उपस्थित हों, बाबा को आप अपने भाव हीअर्पित करें उसी से जनकल्याण होगा। श्री बालाजी महाराज का सुंदरकांड पाठ एवं खाटू श्याम बाबा का कीर्तन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं एवं अनेकों अनेक पुण्य लाभ प्राप्त होते हैं। सभी लोगों ने मिलजुल कर श्री बालाजी महाराज एवं खाटू श्याम बाबा के भजनों को गाया ,तत्पश्चात आरती कर एवं जलपान प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंभू शरण अग्रवाल, राजीव गुप्ता,हर्षित अग्रवाल, हुकुमचंद वर्मा अमित अग्रवाल ,जसविंदर सिंह, सुनील अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राजीव गूप्ता, अश्वनी मिश्रा, अनार सिंह, बालकृष्ण श्रीवास्तव, शिरीष गुप्ता ,संजीव शुक्ला , ऋषभ रस्तोगी, अनमोल अग्रवाल अन्य एवं महिला विंग से कामिनी अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, शुभी अग्रवाल, गौरी अग्रवाल, बिन्दु अग्रवाल, सीमा गुप्ता, प्रभा अग्रवाल, बीना वर्मा, महक अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, रूचि अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, बीना अग्रवाल, सपना गुप्ता, आशा गुप्ता, पूनम गुप्ता , रश्मि कौशल, मोनिका अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, पिंकी गुप्ता, सिया शर्मा, शिवानी रस्तोगी, दीपा गुप्ता, पलक अग्रवाल, नीति अग्रवाल, स्नेहा गौड़, मान्या अग्रवाल, रुक्मणी गंगवार, मेघा अग्रवाल, मानसी अग्रवाल, नेहा रस्तोगी, शिल्पी गुप्ता, विशाखा अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, रितु गुप्ता, क्षमा अग्रवाल , दीपिका अग्रवाल, नेहा रस्तोगी, आस्था गुप्ता, आयुषी जैन अन्य काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours