राखियों और मेहंदी से सजा रक्षाबंधन, बच्चों ने दिया भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश

1 min read

कायमगंज/फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर किरण पब्लिक स्कूल, चिलाका में उत्साह और उल्लास से भरपूर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पर्व की खुशियों को साझा किया और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरती को अपने अंदाज में जीवंत किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को राखी बांधी और हाथों में आकर्षक मेहंदी रचाई। विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन की उमंग और उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम में लक्ष्य, प्रतिभा, इजना, कनक, युवराज और यशी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व को समझते हुए भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, सम्मान और विश्वास की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संयोजन तूबा अंसारी एवं अनम अंसारी ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य विद्यार्थी भी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं और पर्व को आपसी प्रेम एवं सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours