रविवार को खुर्जा गेट स्थित मौहल्ला लोधियान में सम्राट अशोक मौर्या धर्मशाला में शाक्य, मौर्या, कुशवाहा, सैनी कल्याण समिति रजि0 द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी ने फूूलों की होली खेलकर गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि मुन्नालाल शाक्य ने होली के त्यौहार के महत्व के बारे चर्चा करते हुए बताया कि होली की शुरुआत होलिका दहन से हो जाती है। जिसे भक्त प्रहलाद की स्मृति में मनाया जाता है। पौराणिक धर्म-ग्रंथों में बताया गया है कि हिरण्यकश्यप की बहन होलिका जब भक्त प्रहलाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई। तब भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप के षड्यंत्र को नष्ट करते हुए होलिका को भस्म कर दिया था और भक्त प्रहलाद श्रीहरि की कृपा से बच गए थे। तभी से यह त्यौहार बडी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पूरन सिंह मौर्या ने कहा कि होली मिलन समारोह न केवल होली की खुशियां को साझा करना है बल्कि समाज में सामूहिकता और एकता की भावना को भी प्रदर्शित करना मुख्य उद्देश्य है। रामवीर सिंह सैनी एड0 ने युवाओं में पनप रही नशे की लत पर चर्चा करते हुए बताया नशा नाश की जड़ होता है। हमें जन-जागरूकता के माध्यम से लोगों को जागरूक करना होगा। वहीं गोविंदराम ने सभी को संगठित रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा जब हम संगठित रहंेगे तभी हमारा समाज आगे बढेगा और हमें नई पहचान मिलेगी। इसके लिए सबसे ज्यादा हमारे युवाओं को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मुन्नालाल शाक्य ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूरनसिंह मौर्या, मुन्नालाल शाक्य, चन्द्रपाल मौर्या पूर्व प्रधान अकरौली, रामवीर सिंह, सैनी एड0, महेशपाल सैनी एड0, गोविंदराम, लायकराम कुशवाह, सेवाराम कुशवाह, सोनू मौर्या एड0, सचिन मौर्या, अखिलेश मौर्या एड0, गजराम सिंह मौर्या, रामवीर, रामचरन सिंह, नरोत्तम सिंह मौर्या, चन्द्रपाल सिंह मौर्या पूर्व प्रधान, गंगराम मौर्या, कीर्तिप्रसाद मौर्या, विशाल सैनी, मुकेश मौर्या, उम्मेद सिंह मौर्या, श्याम, नन्हें ड्राइवर, चुन्नीलाल, सुरेश, किशन, नौताराम, सुंदरलाल सैनी आदि मौजूद रहे।
संभल/चंदौसी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

+ There are no comments
Add yours