गैस प्लांट के डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर की गई हत्या

1 min read

जनपद बदायूं दातागंज क्षेत्र के सैंजनी में हिंदुस्तानपेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के बायो गैसप्लांट में आज गुरुवार दोपहर मैनेजर सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

गोली मारने का आरोप प्लांट के एक पूर्व कर्मचारी पर लगा है। वह पेलोडर ऑपरेटर रहा था।

बताया जा रहा है कि कर्मचारी को कंपनी से निकाल दिया गया था। इससे वह खुन्नस मान रहा था। पहले भी सुधीर और हर्षित को मारने की कोशिश की गई थी। इस मामले में मुकदमे भी चल रहे हैं।

सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा पुलिस से लंबे समय से सुरक्षा दिलाने की गुहार लगा रहे थे। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिकटीम मौके पर है। प्लांट में एंट्री बैन कर दी गई है। अंदर मौजूद स्टाफ से पुलिस पूछताछ कर रही है। मौके पर एसपी समेत पुलिस और प्रशासन अफसर मौके पर हैं। मामला थाना मूसाझाग क्षेत्र के सैजनी गांव का है।
दोनों अधिकारियों को घायल अवस्था में दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद HPCL प्लांट, दातागंज CHC और जिला अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं। प्लांट के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

रिपोर्ट फुरकान खांन

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours