अनुज कुमार सिंह तोमर
पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार कांग्रेस कार्यालय परशुराम चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर के नेतृत्व में इकट्ठे हुए और कार्यालय पर एक गोष्ठी करके जातिगत जनगणना जो शुरू की जा रही है उसके लिए राहुल जी के अथक प्रयास की सराहना की गई ।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल रहे ।कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद राहुल गांधी धन्यवाद के गगन भेदी नारो के साथ धन्यवाद जुलूस निकाल कर गांधी ग्राउंड में राहुल गांधी के चित्र पर दूध से अभिषेक किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास जी के निधन पर को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गोष्टी को शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉक्टर राम रतन पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश सिंह राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर ,शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अध्यक्ष सत्तार पूर्व अध्यक्ष अकील अहमद पूर्व महासचिव रफत अली ने भी संबोधित करते हुए जननायक राहुल गांधी का धन्यवाद दिया ।
कार्यक्रम में अंशुल प्रजापति, रविंद्र सुखपाल सिंह ,दर्शन सिंह, अर्जुन सिंह, राम अवतार सिंह पुत्तू सिंह यादव,श्याम पाल सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours