संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना पिसावा के कोटरा गांव के रामावतार की पुत्री शीलवती उम्र 24 साल तीन साल पहले विवाह सरेहंजू गांव के विमलेश के साथ हुआ था। उसे एक बच्चा भी है। ग्रामीणों के मुताबिक घरेलू को लेकर चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ पी लिया।सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मौत का कारण जानने के लिए महिला के शव के पोस्टमार्टम की मांग की। नया तहसीलदार ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।
पिहानी कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


+ There are no comments
Add yours