चेकिंग में फंसा तमंचेबाज! कायमगंज पुलिस ने 315 बोर के दो कारतूस समेत युवक दबोचा

0 min read

कायमगंज। अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कायमगंज पुलिस को चेकिंग के दौरान सफलता हाथ लगी। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध हथियार रखने वालों में खलबली मच गई।

पुलिस के अनुसार 29 सितंबर 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने पकड़े गए युवक की पहचान मुकेश पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम भटमई, थाना कंपिल, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में की है। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और हथियार रखने के संबंध में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। अवैध हथियार रखने और अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours