उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक पिकअप और अपाचे बाईक की आमने-सामने की टक्कर में बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अलापुर थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी 31 वर्षीय विपिन पुत्र वीरपाल किसी निजी काम से उसहैत गए थे। वहां से वापस म्याऊं की ओर लौटते समय म्याऊं – उसहैत मार्ग पर ढका और गिल्टैया के बीच यह हादसा हुआ।
म्याऊं की तरफ से उसहैत की ओर जा रही, एक पिकअप से उनकी बाईक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल विपिन को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवारजन भी मौके पर पहुंच गए। उसावां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।


+ There are no comments
Add yours