लखनऊ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, उ0प्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मण्डल कमीशन के मसीहा वीपी सिंह की जयंती आज राजधानी में मनायी गयी। इस अवसर पर होटल क्लार्क अवध में मण्डल मसीहा मेमोरियल सोसायटी के तत्वावधान में सामाजिक न्याय में वीपी सिंह की भूमिका विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। प्रदेश के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल नासीर नासिर की अध्यक्षता में हुई संगोष्ठी में पूर्व मंत्री और लोक सभा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
इस मौके पर मौलाना मोहम्मद मुस्तफा मदनी नदवी ने कहा कि कुरआन में अल्लाह पाक ने इन्सानों के साथ भलाई, इंसाफ उनकी रक्षा और सुरक्षा समेत अन्य मानवीय व समाजी सेवाओं के लिए दूसरे इंसानों को ज़िम्मेदारी सौंपी है। अतः समाज की यह ज़िम्मेदारी है कि उन वर्गों के उत्थान के लिए काम करें जो पिछड़े और वंचित है।
वी0पी0सिंह ने भी ऐसा ही किया। मुख्य अतिथि बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा राजा साहब ने उन वर्गों के लिए काम किया जो छूट गए थे। इसके लिए उन्हें बड़ी कुर्बानी भी पेश करना पड़ी। आज बड़ी संख्या में लोगों को उसका लााभ मिल रहा है।
सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी डा0 बी0पी0 अशोक ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को भी मंडल कमीशन की सिफारिशों को पढ़ना और उसे लागू करने के लिए अपने घोषण पत्रों में शामिल करना चाहिए। मऊ नगरपालिका के चेयरमैन अरशद जमाल ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में वी0पी सिंह साहब की यादगात स्थापित करेंगे।
इसके अलावा प्रोफेसर महेंद्र कुमार मौर्य, डॉ वीरेन्द्र कुमार यादव, राम चन्द्र पटेल, मोतीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के महासचिव राजेश सिंह व हद्य राम, विपत्ती सिहं यादव, पूर्व विधायक कुबैर भण्डारी, राम सागर पाल सहित अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर पद्म श्री प्रो0 शादाब मोहम्मद केजीएमयू, अरशद जमाल, इलियास बइराईची, मोहम्मद आजम खान, संगीता पाल, रूशदा, बी0पी0ओशक आदि को सम्मानित किया गया। अब्दुल नसीर नासिर ने अध्यक्षयी भाषण में विश्वनाथ प्रताप सिंह को सरकारी तौर पर याद किये जाने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी मोहम्मद गुफरान नसीम ने किया।
इस अवसर पर डा0 रवीन्द्र सिंह , डा0 विरेन्द्र सिंह यादव, सऊदुल हसन, डा0 अब्दुल्लाह नासिर, स0पा0 प्रवक्ता मोहम्मद आजम खान, खिलाड़ी व कोच सलीम बाक्सर, मुजीबुर्रहमान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


+ There are no comments
Add yours