शमशाबाद रामलीला कमेटी के नए अध्यक्ष बने श्याम मिश्रा

0 min read


फर्रुखाबाद/शमशाबाद। शमशाबाद में गुरुवार को रामलीला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मोहल्ला मूलचंद निवासी युवा श्याम कुमार मिश्रा को रामलीला कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम मिश्रा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही कमेटी का विस्तार किया जाएगा। इसके अंतर्गत कोषाध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से इस वर्ष भव्य, शांतिपूर्ण एवं ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन कराने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्याम मिश्रा को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शमशाबाद की रामलीला नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours