फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने गुरुवार को जनपद में विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सिविल लाइन नाला, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तथा विकासखंड मोहम्मदाबाद के ग्राम भरता मऊ स्थित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सिविल लाइन नाले के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था, जल निकासी और बरसात के दौरान जलभराव की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा निकाले गए कूड़े को जेसीबी के माध्यम से तत्काल निर्धारित स्थान तक पहुंचाया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित कार्यों की जियो-टैगिंग कर फोटो सहित प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।


+ There are no comments
Add yours