एटा जनपद के गांव डुनैया की होनहार बेटी दिशा कठेरिया, पुत्री श्री अशोक कुमार कठेरिया तथा वर्तमान प्रधान श्री कन्हैयालाल कठेरिया जी की भतीजी का उत्तर प्रदेश पुलिस में डायरेक्ट उपनिरीक्षक (Sub Inspector) के पद पर चयन एवं नियुक्ति हुई है।
यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव, समाज और जनपद के लिए गर्व का विषय है। दिशा कठेरिया ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल कर अपने माता-पिता तथा समाज का नाम रोशन किया है।
इस शुभ अवसर पर समाज के सभी लोगों से अनुरोध है कि वे बहन दिशा कठेरिया को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान करें, ताकि उनका उत्साह और बढ़े तथा वे भविष्य में भी समाज और देश की सेवा में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
धनुषबंसी धानुक एकता मंच क्रांतिकारी संपूर्ण भारत परिवार की ओर से बहन दिशा कठेरिया को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएं।
आपकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने, यही हमारी शुभकामना है।


+ There are no comments
Add yours