राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान क्रांति दल का हुआ आगमन

1 min read

आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को फर्रुखाबाद के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में किसान मसीहा ठाकुर भानु प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान क्रांति दल का आगमन जनपद के किसानों की विभिन्न समस्याओं के चलते हुआ।
भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेवर में जोरदार स्वागत कर फर्रुखाबाद के रास्ते पर जगह-जगह पर स्वागत सम्मान होते हुए पांचाल घाट के नारायण आश्रम में सभा स्थल पर यूनियन के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव मनुआ सिंह चौहान द्वारा कुशल संचालन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश सचिव केशव शाक्य द्वारा भेंट किया गया चांदी का मुकुट राष्ट्रीय अध्यक्ष भारती किसान यूनियन भानू माननीय ठाकुर भानु प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर एवं क्षेत्रपाल सिंह राठौड़ तहसील सदर फर्रुखाबाद द्वारा पहनाया गया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष को किसान क्रांति दल के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान राजेंद्र सिंह परिहार शीशपाल सिंह मोहित नंदन राजवीर सिंह गौर डॉ शाकिर अली मंसूरी राजीव कुमार मिश्रा चंद्रभान सिंह चौहान कुमकुम राठौड़ रामायण सिंह यादव अगम पांडे उदयवीर सिंह यादव श्रीनिवास श्रीवास्तव अवधेश सिंह राठौड़ दीपक सिंह चौहान ओंकार सिंह चौहान प्रशांत दीक्षित राजू राठौड़ संजय शुक्ला राजू कश्यप राम मूर्ति राजपूत रक्षपाल सिंह मुन्ना सिंह राठौड़ विकास राठौड़ रहबर अमन सिद्दीकी इमरान सिद्दीकी ठाकुर दीपक सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता आदि पदाधिकारी द्वारा फूल मालाओं एवं शाल उड़ाकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को एवं राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मनी राष्ट्रीय अध्यक्ष को द्वारा श्रीमान जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एक ज्ञापन सौंपा गया। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की सरकार किसानों की की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रही है अगर समय रहते सरकार ने किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं किया जिनमें मुख्य रूप से बाढ़ की समस्या गंगा पार क्षेत्र को पूरी तरह से बर्बाद कर रही है ऐसी स्थिति में यदि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद अभी तक बांध बनाने का कार्य को लेकर सरकार की कोई भी पहल नजर नहीं आ रही है किसान बदहाल स्थिति में पहुंचता जा रहा है। अगर सरकार ने समय रहते फर्रुखाबाद के किसानों और क्षेत्र की गरीब जनता की मांगों को पूरा नहीं किया तो 2027 में मैं ठाकुर भानु प्रताप सिंह अपनी राजनीतिक पार्टी के द्वारा उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर किसान क्रांति दल के द्वारा चुनाव में उतरने पर मजबूर होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours