तिलहर–शाहजहांपुर।
सोलर लाइट बदलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी झुलस गया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम ग्राम टहा बनारस निवासी 32 वर्षीय मुनीश पुत्र रामरहीस अपने साथी 31 वर्षीय सुधीर कुमार के साथ गांव में सांसद निधि से लगाए गए पोल पर लगी सोलर लाइट उतारकर दूसरी जगह लगाने के लिए निकाल रहा था। इसी दौरान दोनों 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में मुनीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुधीर झुलस गया।
सूचना मिलने पर परिजन आनन-फानन में दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मुनीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुधीर की हालत ठीक होने पर प्राथमिक उपचार देकर उसे छुट्टी दे दी गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव


+ There are no comments
Add yours