CM योगी ने नवरात्रि ,श्री रामनवमी के मद्देनजर दिशा निर्देश जारी किये-

1 min read

उत्तर प्रदेश-

CM योगी ने नवरात्रि ,श्री रामनवमी के मद्देनजर दिशा निर्देश जारी किये-

प्रमुख देवी मन्दिरों व शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की सम्भावना, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबन्ध किए जाएं-CM

चैत्र नवरात्रि में पूरे प्रदेश में समान रूप से निर्बाध 24 घण्टे बिजली आपूर्ति की जाए-CM

नगरों और गांवों में मन्दिरों/देवालयों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में स्वच्छ परिवेश सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए-CM

पुलिस को स्थानीय आवश्यकताओं के दृष्टिगत भीड़ प्रबन्धन और फुट पेट्रोलिंग की बेहतर कार्ययोजना लागू करने के निर्देश..

चैत्र रामनवमी के उपलक्ष्य में सभी जनपदों में 24 घण्टे का श्रीरामचरितमानस का अखण्ड पाठ कराया जाए..

आगामी 05 अप्रैल दोपहर से प्रारम्भ अखण्ड मानस पाठ की पूर्णाहुति 06 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होनी चाहिए..

सभी जिलों में देवालयों में 05 अप्रैल से प्रारंभ होगा अखण्ड मानस पाठ, 06 अप्रैल को अयोध्या में सूर्यतिलक के साथ होगी पूर्णाहुति..

बासंतिक नवरात्र पर पूरे प्रदेश में होगी 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति-CM

देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए करायें जूट मैटिंग, पेयजल और छाजन के हों पुख्ता प्रबंध-CM

श्री रामजन्मभूमि मंदिर और प्रमुख देवी मंदिरों/शक्तिपीठों में लागू होगी क्राउड कंट्रोल की कार्ययोजना..

CM का नगर विकास और ग्राम्य विकास विभागों को निर्देश, पूरे प्रदेश में चलाएं स्वच्छता के विशेष अभियान..

मंदिरों के आसपास न हों अंडा, मांस आदि की दुकानें, सुनिश्चित करायें कि कहीं भी अवैध स्लाटरिंग न हों-CM !!

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours