‘
ऑपरेशन सिंदूर में 400 वैज्ञानिकों ने दिन-रात काम कर भारतीय सेना की मदद की। यह जानकारी खुद ISRO चीफ वी नारायणन ने दी। चीफ ने कहा कि ISRO ने राष्ट्रीय सुरक्षा की जरूरत के लिए स्पेसक्राफ्ट से सैटेलाइट डाला उपलब्ध कराया।
अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) के 52वें राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन में अपने संबोधन में नारायणन ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सभी सैटेलाइट दिन-रात सुचारू रूप से काम कर रहे थे, जिससे सेना को पूरी मदद पहुँचाई गई।”
चीफ ने आगे कहा, “400 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिन-रात काम कर रीयल-टाइम तस्वीरें, नेविगेशन और सुरक्षित संचार प्रदान किए, जिससे सेना को सटीक निशाना लगाने में मदद मिली। सी नारायणन ने कहा कि ISRO की कम से कम 10 सैटेलाइट्स ने 24 घंटे काम किया ताकि देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमला के खिलाफ पाकिस्तान को मुँहतोड़ जवाब दिया। इसके तहत सेना ने सटीक हवाई हमले कर पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए थे।


+ There are no comments
Add yours