थाने में नहीं मिला इंसाफ तो राजधानी पहुंच युवक ने खुद को किया आग के हवाले_गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

0 min read

थाने में नहीं मिला इंसाफ तो राजधानी पहुंच युवक ने खुद को किया आग के हवाले_गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…!

सपा कार्यालय के बाहर पेट्रोल छिड़कर किया आत्महत्या का प्रयास..!

यूपी में न्याय की उम्मीद मानो खत्म होती जा रही है अलीगढ़ निवासी योगेन्द्र मोहल्ले के ही डेनिश,वसीम और नाजिम ने 6 लाख रूपये उधार लिए थे।
योगेंद्र ने पैसा वापस मांगा तो गाली गलौज करके उसके साथ मारपीट पर आमदा हो जाते…!

पीड़ित ने थाने से लेकर कप्तान के कई चक्कर लगाए लेकिन न्याय नहीं मिला…!
आज योगेंद्र अपने भाई गुड्डू और गांव की ही परिचित महिला सबा परवीन के साथ सपा कार्यालय लखनऊ आया था ।
गुड्डू सबा परवीन कार्यालय के भीतर थे इसी दौरान योगेन्द्र ने अपनी जेब से पेट्रोल की बोलत निकाल कर खुद पर डाल ली और आग लगा ली..!
फिलहाल अभी योगेंद्र का इलाज चल रहा है…!

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours