नैनीताल।बीते बुधवार को रामनगर के रेड रूफ इन होटल मैं शादी समारोह के दौरान करीब 7 लाख पचास हजार रुपये के सोने के गहने चोरी हो गए जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल और महिला की पहचान कर ली। महिला नैनीताल के मल्लीताल स्थित वसुधा कॉटेज मेलरोज कंपाउंड निवासी शेखर पांडे की पत्नी 30 वर्षीय शुभांगी पांडे निकली पुलिस ने जब शक्ति से पूछताछ की तो महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने महिला से 6 लाख 75 हजार के गहने बरबाद कर लिए है।जिसमे एक सोने व डायमंड का मंगलसूत्र,सोने व डायमंड के कान का एक टॉप्स व 3520 रूपए नगद शामिल है।


+ There are no comments
Add yours