शिक्षा की लौ से जगमगाया ख्वाजगीपुर ‘निपुण भारत’ और ‘मिशन शक्ति’ का शंखनाद

1 min read


विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी की न्याय पंचायत ख्वाजगीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, करोवन आज ज्ञान और सम्मान के अनूठे संगम का साक्षी बना। ‘ग्राम शिक्षा चौपाल’ के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता पर हुंकार भरी गई, बल्कि नारी शक्ति और मेधावी छात्र-शक्ति का वंदन भी किया गया।
​कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री श्याम सिंह यादव द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत ‘सरस्वती वंदना’ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया। नोडल शिक्षण संकुल मनोज द्विवेदी ने आए हुए समस्त अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
​​वरिष्ठ प्रवक्ता श्री श्याम सिंह यादव ने अपने संबोधन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की महत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा:
​निपुण भारत मिशन यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
​डीबीटी एवं सुकन्या समृद्धि योजना: इन योजनाओं को शिक्षा और समाज सुधार के लिए “परम उपयोगी” बताते हुए उन्होंने अभिभावकों को जागरूक किया।
​चौपाल के दौरान निपुण भारत मिशन में न्याय पंचायत स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नन्हे सितारों और राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया, जिससे समूचा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।

​कार्यक्रम का एक भावुक और प्रेरक पहलू ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत देखने को मिला। यहाँ महिला शिक्षकों ने एसएमसी अध्यक्षों और महिला अभिभावकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह दृश्य महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सशक्त संदेश दे गया।
​कुशल मंच संचालन कुमार अभिषेक द्वारा किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर संकुल शिक्षक मनोज द्विवेदी, शांभवी शुक्ला, प्रदीप पाल, निशांत बाजपेई, अनुभा सिंह, स्वर्णपाल सिंह, संजय पटेल, प्रिया, लवली, कल्पना, सुनीता चौरसिया और मिथिलेश सहित भारी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।
​”शिक्षा और सम्मान की यह चौपाल ख्वाजगीपुर के स्वर्णिम भविष्य की इबारत लिख रही है।”

रिपोर्ट:- हरिकृष्ण शुक्ल उंन्नाव

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours