कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए उन्नाव पुलिस अब अपनी नई फौज को हाई-टेक बना रही है।

1 min read

“कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए उन्नाव पुलिस अब अपनी नई फौज को हाई-टेक बना रही है। तस्वीर न्यूज में आपका स्वागत है। आज पुलिस लाइन के सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की मौजूदगी में नए आरक्षियों के लिए एक खास ‘पुलिसिंग पाठशाला’ का आयोजन किया गया।”
“इस गोष्ठी का मुख्य आकर्षण रहा ‘यक्ष एप’ और डिजिटल पुलिसिंग। SSP ने साफ शब्दों में कहा कि अब पुलिस को केवल डंडे के दम पर नहीं, बल्कि डेटा के दम पर भी अपराधियों को घेरना होगा। बीट बुक का महत्व हो या अपराधियों की प्रोफाइलिंग, हर बारीकी को बारी-बारी से समझाया गया।”
“महिला सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ और तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए नव-आरक्षियों को विशेष टिप्स दिए गए। उन्हें बताया गया कि कैसे साइबर हेल्पलाइन 1930 के जरिए जनता की मेहनत की कमाई को बचाया जा सकता है।”
“अंत में SSP ने सभी आरक्षियों को जनता से मधुर व्यवहार और कड़े अनुशासन का संकल्प दिलाया। साफ़ है कि उन्नाव पुलिस की यह नई खेप अब फील्ड में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

हरिकृष्ण शुक्ल, तस्वीर न्यूज, उन्नाव।”

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours