फर्जी विक्रेता बनकर जमीन हड़पने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़ उन्नाव की पुरवा पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा

0 min read

“सावधान हो जाइए! अगर आप भी जमीन खरीदने या बेचने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ी चेतावनी है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ है जो मुर्दों या लापता लोगों की जमीन को फर्जी विक्रेता खड़ा कर हड़प लिया करता था।”
“पूरा मामला पुरवा तहसील के हिलौली गांव का है। यहाँ गाटा संख्या 2303 की कीमती जमीन पर जालसाजों की नजर पड़ी। असल मालिक शिवराम करीब 40 साल से लापता थे। इसी का फायदा उठाकर शिवम द्विवेदी, गुलनाज और मदारी नाम के व्यक्तियों ने मिलकर एक खौफनाक साजिश रची। उन्होंने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और फर्जी विक्रेता बनकर जमीन अपने नाम करा ली।”
लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुरवा पुलिस ने जांच शुरू की, तो परत दर परत राज खुलते गए। आज पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य मोहरे गुरुप्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।”

उन्नाव से हरिकृष्ण शुक्ल की खास रिपोर्ट

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours