आठ वर्षीय बालक की स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत

1 min read

उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं
अलापुर क्षेत्र के भसराला स्थित एक वाटर पार्क में दर्दनाक हादसा हो गया। अपने चाचा के साथ घूमने पहुंचे 8 वर्षीय हसनैन पुत्र ज़फ़र अलवी की स्विंग पुल के पास पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाटर पार्क में सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्क में अभी निर्माण कार्य भी चल रहा था, बावजूद इसके लोगों की आवाजाही जारी थी। यदि समय रहते बचाव के साधन और सुरक्षा कर्मी मौजूद होते तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी।

घटना के बाद वाटर पार्क संचालक गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

परिजन बच्चे को तत्काल अलापुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस फरार संचालक की तलाश में जुटी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours