बड़ी_खबर: कासगंज- गंजडुण्डवारा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 12 घंटे के अंदर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा!

0 min read

कासगंज। थाना गंजडुण्डवारा पुलिस ने ग्राम गणेशपुर में हुई महिला की हत्या की घटना का महज 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए नामजद आरोपी आसिफ उर्फ आशिक उर्फ गुल्ली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक कासगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक गंजडुण्डवारा राधेश्याम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना गंजडुण्डवारा पर दर्ज मु0अ0सं0 171/2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस से संबंधित हत्या के मामले का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, शनिवार 4 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ढपाली तिराहे के पास स्थित कब्रिस्तान के किनारे से आरोपी आसिफ उर्फ आशिक उर्फ गुल्ली पुत्र आकिल, निवासी मोहल्ला कुरैशी पश्चिम थौक, कस्बा एवं थाना गंजडुण्डवारा, जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours