जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

1 min read


राजेपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण कक्ष तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यक दवाएं और जांच सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours