कायमगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर कायमगंज में सपा नेता अन्ने खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 10 किलो का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए 53 पौधों का वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, जनसेवा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


+ There are no comments
Add yours