निर्माणाधीन पुलिस बैरक का एसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

0 min read

फतेहगढ़/फर्रुखाबाद/ पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने रविवार को कोतवाली मोहम्मदाबाद परिसर में निर्माणाधीन पुलिस बैरक का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री, निर्माण की गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के पालन की बारीकी से समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि बैरक का निर्माण शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा और निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा होना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरक में पुलिस कर्मियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनके कार्य निष्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए तथा प्रत्येक चरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि कहीं भी कोई कमी या अनियमितता दिखाई दे तो उसे तत्काल दूर कराया जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कर बैरक को उपयोग के लिए तैयार किया जा सके।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours