कायमगंज। सामाजिक संगठन “मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स” द्वारा कायमगंज की नई बस्ती रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने मंसूरी सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, सहयोग और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
मंसूरी सोसाइटी के प्रदेश सचिव मोहम्मद वसीम मंसूरी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में सोसाइटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इस दौरान कमालगंज से आई बहन नसीम फातिमा, अलीगढ से आई बहन निगहत आरिफा, अर्शी नाज, नरगिश बानो, असमी नाज, अजमी नाज़, खुशबू, रोशनी आदि बहने उपस्थित रही!


+ There are no comments
Add yours