गणपति विसर्जन से पहले कायमगंज में गूंजेगा भंडारे का जयकारा, दिव्या ज्वैलर्स प्रतिष्ठान ने भक्तों के लिए सजाया विशाल भंडारा!

0 min read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।
श्री गणेश जी की भक्ति और आस्था के बीच कायमगंज में रविवार को श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से दिव्या ज्वैलर्स प्रतिष्ठान, नई बस्ती रोड कायमगंज (मां फूलमती के लाल, सदवाड़ा के लाला) पर गणेश जी की विसर्जन यात्रा के अवसर पर भक्तों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है।

आयोजकों के अनुसार 20 सितंबर 2026, रविवार को आयोजित होने वाले इस भंडारे में गणेश भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और पुण्य के भागीदार बनने की अपील की है।

भंडारे को लेकर आयोजकों और सहयोगियों में खासा उत्साह है। इस आयोजन में गौरव वर्मा, सौरभ वर्मा, छोटू गुप्ता, अमन वर्मा, सागर गुप्ता, पारस गुप्ता, अमर गुप्ता, मोनू वर्मा, नितिन वर्मा, मुकेश दुबे, जयवीर शाक्य और शिव दुबे सहित अन्य सहयोगी सक्रिय रहेंगे।

ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। गणपति विसर्जन के मौके पर आयोजित यह भंडारा क्षेत्र में धार्मिक एकता, सेवा और श्रद्धा का संदेश देगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours