श्री अक्रूर जी महाराज की नगर में धूमधाम से निकाली गई एक भव्य शोभायात्रा ।
नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया
चंदौसी। शुक्रवार को श्री वार्ष्णेय यूथ संगठन के तत्वथान में श्री अक्रूर जी महाराज जी जयंती पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें प्रमुख रूप से कल्कि अवतार महाराज व भगवान कृष्ण का फूलडोल, कृष्ण बलराम जी का स्वरूप के साथ अक्रूर जी महाराज जी के स्वरूप के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के ब्रह्म बाजार, फ़ड़्याई बाजार घंटाघर, बड़ा बाजार, घास मंडी होते हुए अक्रूर जी महाराज मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा के प्रारंभ होने से पहले प्रातः अक्रूर जी महाराज का पूजन एवं आरती कार्यक्रम और प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ अक्रूर जी महाराज की मौसम गुप्ता, अखिलेश कुमार खिलाड़ी, कपिल ओ एल अफ प्रतिभा चौधरी विनेश वार्ष्णेय फुलप्रकाश वार्ष्णेय, अंशुल टनाटन, राघव लोचन ने संयुक्त रूप से आरती कर किया गया तत्पश्चात संगठन के अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू, मयंक वार्ष्णेय चिंकल, अमित चौधरी, देवेंद्र मोनू, अमित के एस मंतेश वार्ष्णेय प्रभात कृष्णा ने मुख्य अतिथियों पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय, पालिका अध्यक्ष राजेश शंकर राजू, सुनील वार्ष्णेय कासगंज, सिमरन गुप्ता हिंदू शक्ति दल, विनय वार्ष्णेय अलीगढ़ जितेंद्र वार्ष्णेय कासगंज विनय वार्ष्णेय बबराला आदि को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में जगह जगह श्रदालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। वार्ष्णेय यूथ संगठन का उद्देश्य वार्ष्णेय समाज को संगठित करना है।
शोभायात्रा के बाद अक्रूर जी महाराज के मंदिर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया इस दौरान सचिन निशंक निक्कू, दिव्या शर्मा चिराग,लवित वार्ष्णेय सुभाष भोले नाथ रचना वार्ष्णेय बृजबाला रतन वार्ष्णेय वीना बॉबी रुचिका कार्तिक पराग ब्रजेश आशीष तुषार कृष्टल प्रथम अकाश पवन भट्टा अनीश ललित वार्ष्णेय जितेंद्र वार्ष्णेय कृष्ण मोहन ऋतिक वार्ष्णेय आदि शामिल रहे।
संभल/चंदौसी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

+ There are no comments
Add yours