एसपी आलोक प्रियदर्शी का तबादला,आरती सिंह को फर्रुखाबाद की कमान

0 min read

फर्रुखाबाद

जनपद के एसपी आलोक प्रियदर्शी का तबादला बीती रात शासन नें कर दिया| उनकी जगह पर आरती सिंह को जिले का एसपी बनाया गया है|
बीते लगभग 10 महीनें पूर्व जून 2024 को जनपद के एसपी के पद पर आलोक प्रियदर्शी ने चार्ज लिया था| जिसके बाद बीते दिनों आलोक प्रियदर्शी का डीआईजी के पद पर पदोन्नति हो गयी थी| जिसके बाद से लगातार उनके तबादले की अटकले लगायी जा रही थी| बीती रात आलोक प्रियदर्शी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था , कमिश्ररेट गाजियाबाद भेजा गया है| आलोक प्रियदर्शी की जगह पर फर्रुखाबाद का एसपी पुलिस उपायुक्त कमिश्ररेट कानपुर आरती सिंह को बताया गया है| आरती सिंह 2017 बैच की आईपीएस अफसर है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours