ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में हुई संपन्न।

0 min read



संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शाकिर अली मंसूरी ने बताया की कल दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:00 बजे संगठन के संरक्षक हाजी शकील सैफी के पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद फैज सैफी की फातिहा यानि कि श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के उपरांत दिल्ली के सुल्तानपुरी में पसमांदा समाज के सीनियर लीडर मोहम्मद सिकंदर मंसूरी के कार्यालय पर देश में होने वाले आगामी 2027 के चुनाव को लेकर संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई जिसमें शैक्षिक उत्थान के साथ ही हक ,सम्मान और राजनैतिक हिस्सेदारी पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया की जल्द ही संपूर्ण भारतवर्ष में संगठन का विस्तार पूर्ण करने के पश्चात आगामी चुनाव जो कि तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं पंजाब में संपन्न होने हैं उनमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां को बांटकर प्रभारी नियुक्त कर दिए जाएंगे। जिसकी संपूर्ण जानकारी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के अलावा संगठन की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक नजीर अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यासीन मंसूरी, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद आसिफ, दिल्ली प्रदेश संयोजक अमीर हसन, भारतीय मंसूरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूसुफ मंसूरी, डॉ. इकबाल मंसूरी, इसके अलावा पसमांदा समाज के सैफी, राईनी, बंजारा , नट, भटियारा ,मलिक , अब्बासी समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव इशाक मंसूरी ने की संचालन फैज आलम ने किया।
अंत में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय विधिक सलाहकार एड हबीब अहमद के छोटे भाई मरहूम नूर हसन जिनका सोमवार को इंतकाल हो गया था के लिये दुआये मगफिरत की गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours