हरदोई। थाना टड़ियावां क्षेत्र में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव बबूल के पेंड़ में फाँसी पर लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना टड़ियावां क्षेत्र के गाँव गौरा डांडा मेडिकल कॉलेज के दक्षिण दिशा में गुरुवार की सुबह खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने एक युवक शव बबूल के पेंड़ में गमछे से फांसी पर लटकता हुआ देख इलाके में हड़कम्प मच गया। आस पड़ोस के सभी गांवों के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। लेकिन मृतक युवक की शिनाख्त नही हो सकी। वही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष शिवनारायन सिंह पुलिस बल एवं फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घटना की जाँच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी टड़ियावां से बात करनी चाही तो उनका फोन किसी कारणवश नहीं उठा।
रिपोर्ट: हरिनाम कुमार हरदोई


+ There are no comments
Add yours